गंगा घाटों से अतिक्रमण हटाओ और नालों का गंदा पानी गंगा में न जाए: डीएम
हरिद्वार, अगस्त 24 -- हरिद्वार में गंगा घाटों पर बढ़ते अतिक्रमण और गंगा में गिर रहे गंदे पानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और गंगा में प्रदूषित पानी गिरने से रोकने के निर्देश दिए। जिला गंगा संरक्षण समिति की 76वीं बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गंगा घाटों की स्वच्छता, अतिक्रमण, प्रदूषण नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, एचआरडीए, पुलिस, सिंचाई विभाग हरिद्वार, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश और नगर निगम को संयुक्त अभियान चलाकर गंगा घाटों और हरकी पैड़ी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जिलास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.