गंगापार, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के तेलियातारा, दुमदुमा, धोकरी, लीलापुर गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तड़के भोर से ही क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे। सूर्योदय से पहले ही घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की पवित्र डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, दीपदान किया तथा जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया।महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या भी गंगा स्नान करती नजर आई, जिससे घाट पर रौनक और धार्मिक उल्लास बना रहा।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। घाट पर साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.