बदायूं, मई 30 -- जिले के गंगा घाटों पर स्नान के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के दावे कर रहा है। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तो वहां मौजूद दुकानों को किनारों से दूर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दशहरा पर हुए हादसे से प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारीघाटों की व्यवस्था डीएम अवनीश राय ने जिले भर के गंगा घाटों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि कहीं पर कोई हादसा हुआ तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी इसके जिम्मेदार होंगे। शुक्रवार को डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया।सुविधाओं का ध्यान डीएम ने दातागंज के बेलाडांडी, तहसील सहसवान के सुखर्रा घाट, कछला गंगा घाट व अन्य घाटों के निरीक्षण के दौरान घाटों के पास लगी दु...