गंगा घाटों पर खनन की जांच करेगी आठ सदस्यीय टीम
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। गंगा घाटों पर होने वाले खनन के मामले ने शिकायत के बाद तूल पकड़ लिया है। जिस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने आठ सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या दिए जाने के निर्देश दिए है। मलवां क्षेत्र की शशि ने जिले के गंगा घाटों के किनारे बालू व मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायत जल शक्ति मंत्रालय में की थी। जिसमें बताया गया कि जिले के कई गंगा घाटों पर अवैध तरीके से रेत व बालू का खनन किया जा रहा है। नतीजतन चल रहे कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की भी आशंका दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- अत्येष्टि के लिए वसूले जाने वाले शुल्क के नहीं मिले अभिलेख इतना ही नहीं मरम्मत कार्यों की आड़ में खनन का खेल जारी है। जिससे घाटों की प्राकृतिक संरचना में बलदाव आने के साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। वहीं तटों पर स्थित कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.