मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता।आस्था की नगरी मुंगेर में गंगा स्नान के लिए विशेष शुभ अवसरों के साथ-साथ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर पहुंचते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि, आज तक इन प्रमुख गंगा घाटों पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। जहां कहीं शौचालय बने भी हैं, वहां नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तरवाहिनी गंगा के रूप में विख्यात शहर के कष्टहरणी घाट, सोझी घाट, लाल दरवाजा घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर विशेष अवसरों, अमावस्या, पूर्णिमा, छठ, मकर संक्रांति तथा अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान लाखों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद बबुआ घाट छोड़कर ...