गंगा घाटों पर उमड़ा सैलाब, लगाई आस्था की डुबकी
संभल, मई 26 -- जेष्ठ माह के पावन अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाट श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आए। असदपुर गंगा घाट, सांकरा गंगा घाट और साथू मणि गंगा घाट आश्रम पर सुबह तड़के करीब चार से ही हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भोर की पहली किरण के साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद मां गंगा के पावन जल में स्नान करने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की, आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथू मणि गंगा घाट आश्रम पर भी आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.