गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
संभल, जून 1 -- ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिसौना डांडा, हरिबाबा बांध, साधूमणि, असदपुर और राजघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। राजघाट सहित क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर रविवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। गंगा में पवित्र स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, दान-पुण्य किया और गंगा मैया से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.