गंगा घाटों पर आपदा मित्र तैनात हों: पूर्व विधायक
मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गंगा दशहरा से छठ पूजा तक जिले के सभी चिन्हित गंगा घाटों पर आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि हर साल गंगा दशहरा से छठ पूजा तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर आपदा मित्र तैनात किए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार अभी तक तैनाती नहीं हुई है। पूर्व विधायक ने कहा कि श्यामपुर बघचपरा घाट पर पांच बच्चियां और टीकारामपुर महुली घाट पर एक बच्चा गंगा में डूब गया। यह घटना घाटों पर सुरक्षा की कमी को दर्शाती है। उन्होंने डीएम से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर तत्काल आपदा मित्रों की तैनाती गंगा दशहरा से छठ पूजा तक सुनिश्चित की जाए。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.