गंगा घाटों के जीर्णोद्धार को अर्द्धनग्न गंगा में खड़े होकर सत्याग्रह
बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- नगर गंगा घाट निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नगर के प्राचीन घाटों का जीर्णोद्धार करने की मांग को लेकर अर्द्धनग्न अवस्था में गंगाजल में खड़े जल सत्याग्रह किया। शुक्रवार को नगर के गंगा जल में नग्न अवस्था में करीब 12 लोगों ने खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। यह सभी नगर गंगा घाट निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारी हैं। समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके संगठन द्वारा काफी दिनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की जा रही है, कि गंगा पुल से लेकर मस्तराम घाट के मध्य एक चौड़ी सड़क बनाई जाए। इस बीच आने वाले सभी पुराने जर्जर घाटों का पुनर्निर्माण भी कराया जाए। उन्होंने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से गंगा श्रद्धालुओं के लिए अनूपशहर गंगा तट सबसे निकट व सुगम है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.