धनबाद, जनवरी 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। नव वर्ष के अवसर पर कतरास गौ सेवा संघ की ओर से गुरुवार को गंगा गौशाला परिसर में वन भोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भरपूर आनंद लिया। रांची से आई एंकर अंकिता सिंह ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से लोगों को खूब हंसाया और कार्यक्रम को रोचक बनाया। इस अवसर पर गौ सेवा संघ के दीपक अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और समाज में गौ सेवा के प्रति लोगों को प्रेरणा मिलती है। मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप खेमका, डॉ विश्वनाथ चौधरी, अधिवक्ता डीएन चौधरी, गंगा गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष जलान, रतन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय केसरी, पिंटू गुप्ता, मन...