प्रयागराज, अगस्त 4 -- गंगा गुरुकुलम में नए सत्र के लिए छात्र परिषद का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य माधुरी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व हेड ब्वॉय अखंड प्रताप सिंह और हेड गर्ल दृष्टि मिश्र ने विद्यालय ध्वज नव निर्वाचित हेड ब्वॉय शौर्य त्रिपाठी और हेड गर्ल श्रद्धा को सौंपा। विद्यालय सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विभिन्न सदनों के कप्तानों और एसोसिएटेड हेड ब्वॉय आर्यन सिंह और एसोसिएटेड हेड गर्ल अपर्णा त्रिपाठी की भी घोषणा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...