हाजीपुर, सितम्बर 28 -- हाजीपुर । निज संवाददाता वाल्मीकिनगर बैराज से 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। गंडक नदी के तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी वरीय पदाधिकारियों, एसडीआरएफ और अन्य संबधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। पूरे जिले में सतर्कता, निगरानी एवं सुरक्षात्मक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन को चौबीसों घंटे हाईअलर्ट मोड पर रखा गया है तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- तटबंध के अंदर रहने वालों को माइकिंग कर किया गये सतर्क गंगा और गंडक नदी में जलस्तर गंगा और गंडक नदी में जलस्तर का...