खगडि़या, सितम्बर 10 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद राजेश वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर गंगा-गंडक की भयावह जलस्तर को देखते हुए खगड़िया को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग की है। वही प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं क्षतिपूर्ति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया यह भी पढ़ें- सांसद ने किया सरमेरा के बाढ़ प्रभावित टाल क्षेत्र का दौराबाढ़ की गंभीरता है। सांसद श्री राजेश वर्मा ने अपने पत्र में कहा है कि गंगा एवं गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है तथा लोगों के सामने आवागमन, आवास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।प्रभावित क्षेत्र उन्होंने बताया कि परबत्ता प्रखंड के जोरावर...