गंगा-गंडक का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, बढ़ी तटवर्ती लोगों की बेचैनी
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- हाजीपुर। निज संवाददाता गंगा और गंडक नदी का जलस्तर दो दिनों तक स्थिर रहने और मामूली रूप से घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे के दौरान फिर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। 16.66 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। चौबीस घंटे के दौरान 19 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गंगा नदी का जलस्तर गांधीघाट पास खतरे के लाल निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है। इसी तरह गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। लालगंज में गंडक नदी 10.0 एमएम प्रतिघंटा के रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चौबीस घंटे में गंडक नदी का जल लालगंज में 06 सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां खतरे के लाल निशान से 09 सेंटीमीटर ऊपर पानी आ गया है। प्रशासन की ओर से तटबंधों की सुरक्षा के साथ राहत और बचाव कार्य के लिए अलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.