अमरोहा, सितम्बर 7 -- पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा खादर क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। रसूलपुर भांवर, पपसरी खादर, मुकरामपुर, झुण्डपुरा, इब्राहीमपुर, चांदरा फार्म, रमपुरा खादर, देववाली, बिसाबली और कुईवाली समेत कई गांवों के जंगल व कृषि भूमि जलमग्न हैं। जलस्तर घटने के बाद किसानों ने राहत की सांस लेते हुए खेतों में जरूरी काम शुरू किया था, लेकिन पानी दोबारा बढ़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही पशुओं के लिए चारे की समस्या भी गंभीर होने की आशंका है。

कटान थमने से मिली राहत इधर गंगा के बाहे नाले में रुका पानी अब बहने लगा है। इससे इब्राहिमपुर और मुकरामपुर में पिछले कई दिनों से हो रहा कटान फिलहाल रुक गया है।...