गंगा खतरे के लाल निशान से 30 सेमी ऊपर, शाहपुर और बड़हरा में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
आरा, अगस्त 22 -- - कई संपर्क पथों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन की बढ़ी परेशानी - भदई फसल के नुकसान का खतरा, पशु चारे के लिए बढ़ी चिंता आरा/बड़हरा/शाहपुर, हि.टी.। भोजपुर जिले के बड़हरा में गंगा नदी शनिवार की शाम छह बजे तक खतरे के लाल निशान 53.08 से 30 सेटीमीटर तक ऊपर बहने लगी। सुबह में जलस्तर 53.28 मीटर दर्ज किया गया, जबकि शाम में 53.38 पर पहुंच गया। वैसे शुक्रवार को ही गंगा खतरे के लाल निशान को पार कर गई थी। इस कारण जिले के बाढ़ प्रभावित शाहपुर और बड़हरा अंचल में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा है। कई संपर्क पथों पर पानी चढ़ गया है। इस कारण आम लोगों के समक्ष आवागमन की परेशानी हो गई है। वहीं खेतों में पानी पहुंचाने से भदई फसल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। पशुपालकों और किसानों को पशु चारे एवं फसल के नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। गंगा नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.