कटिहार, फरवरी 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड स्थित सर्वोदय आश्रम गांधी घर जिले के ऐतिहासिक स्थलों में एक है। महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोए यह आश्रम आज भी जीवंत रूप से गांधी विचार, विनोद और दर्शन का बोध कराता है। यह आश्रम उन महान युगपुरुषों का स्मृति स्थल है, जहां पहुंचकर राष्ट्र नायकों की कृतियों की सहज अनुभूति होती है। गांधी घर के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश यादव ने बताया कि देश के कुल सोलह आश्रमों में एक गांधी घर कुरसेला भी है, जो इतिहास का साक्षी बनकर आज भी कायम है। महात्मा गांधी के बलिदान के बाद से गांधी आश्रम में 11 और 12 फरवरी को दो दिवसीय पुण्य स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को गंगा-कोसी त्रिमुहानी संगम पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यही वह स्थल है जहां गांधी जी के पार्थिव भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.