चंदौली, अगस्त 10 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। औसतन प्रति घंटे चार सेंटीमीटर की दर से गंगा का पानी बढ़ रहा है। गंगा में उफान को देखते हुए तटीय इलाकों के लोग बाढ़ के संभावित खतरे से परेशान हैं। बीते एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जबकि पिछले दो-तीन दिनों में पानी का बढ़ाव और तेज हो गया है। तटीय किसानों का कहना है कि बीते गुरुवार की शाम तक प्रसहटा और नरौली गांव के बीच गंगा में जमी बालू की रेत साफ दिख रही थी। लेकिन शनिवार की दोपहर तक वह पानी में डूबकर दो अलग-अलग टीलों में विभक्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जलस्तर में बढ़ाव का यही क्रम बना रहा तो बाढ़ के संभावित खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। तटीय इलाके के किसानों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इस समय यदि गंगा मे...