भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप जारी है। बीते दो दिनों से प्रतिघंटे एक सेमी की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में संभावना है कि भागलपुर जिले में सर्वकालिक उच्चतम जलस्तर (एचएफएल) का रिकॉर्ड टूट सकता है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट और पटना में बाढ़ की हालत देखकर जल संसाधन विभाग ने भागलपुर डिवीजन को अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कार्यपालक अभियंताओं को कहा कि वे तटबंधों पर कनीय अभियंता (जेई) की तैनाती सुनिश्चित करें और जलस्तर से संबंधित प्रतिघंटे की रिपोर्ट लें। ताकि बाढ़ पूर्व तैयारी करने में सहूलियत हो सके। जिले में पिछले 48 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को चिंता बढ़ गई है। सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में गंगा का पानी खतरे ...