हापुड़, जुलाई 31 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बिजनौर व हरिद्वार बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा के उफान को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम श्रीराम सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं कटान से बचाव को लेकर स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, पंचायत राज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल, राहत शिविर और कैंपों के लिए चिह्नित स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा में उफान, जलस्तर खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी र...