कटिहार, जुलाई 25 -- सेमापुर। संवाद सूत्र काढ़ागोला में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। फिलहाल नदी का पानी खेतों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए किसान किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्क हैं। किसानों का कहना है कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने पर सबसे पहले दियारा क्षेत्र की खेती प्रभावित होती है। धान समेत अन्य खरीफ फसलों के डूबने का खतरा बना रहता है। यदि आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि हुई तो हजारों एकड़ में लगी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के किसानों की बढ़ाई बेचैनी का कहना है कि बाढ़ आने पर सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि पशुपालन और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो जाता है। फसल नष्ट होने से...