भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। पीआरओ के अनुसार सितंबर में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। कटाव व ट्रैक धंसने की आशंका को देखते हुए रेलवे कर्मियों को 24 घंटे पेट्रोलिंग कर नजर रखने के लिए कहा गया है। स्टोन डस्ट व बालू भरी बोरियां की व्यवस्था की गई हैं। ऐसे रेल पटरी जहां पर पानी आने की संभावना है, वहां पर 24 घंटे गश्त बढ़ा दी गई है। दरअसल, भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में इनदिनों बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। जिससे रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। बाढ़ का पानी बढ़ते ही ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। पिछले चार-पांच सालों से भीषण बाढ़ की वजह से ट्रैक पर पानी चढ़ने के कारण ट्रेनों के संचालन पर बुरा असर पड़ा है। पटरियों की सुरक्षा और निगरानी तय कर दी गई है।...