बिजनौर, अगस्त 18 -- मैदानी क्षेत्रों के साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते खादर क्षेत्र में भूमि कटान शुरू हो गया है, जिसका अधिकारी मौके पर पहुंचकर लगातार जायजा ले रहे हैं।मंगलवार को उपजिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेन्द्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार अमित कुमार ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के साथ नांगल, गौसपुर और लालपुर सोजीमल गांव में पहुंचकर गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। अधिकारियों ने गंगा के किनारे पहुंचकर जलस्तर की स्थिति देखने के साथ ही नदी में हो रहे कटान से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बैराज पर चेतावनी निशान के पास बह रही गंगा ग्रामीणों से गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए बरसात के मौसम में...