बेगुसराय, सितम्बर 28 -- बीहट। गंगा तथा बाया नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 20 सेमी तो बाया नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार सोमवार की सुबह छह बजे हथीदह में गंगा का जलस्तर 41.30 मीटर दर्ज किया गया है। रविवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 41.10 मीटर था। वहीं, बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 40.77 मीटर दर्ज किया गया है। बाया नदी के जलस्तर में सोमवार से वृद्धि होनी शुरू हुई है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इलाहबाद, बनारस, बक्सर हर जगह गंगा के जलस्तर में सोमवार को तेजी दर्ज की गई है। हाथीदह में गंगा फिलहाल खतरे के निशान से 46 सेमी तथा बछवाड़ा में बाया नदी 111 सेमी नीचे बह रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...