फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।बांधो से पानी की मात्रा में एक बार फिर इजाफा हो गया है। इससे 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर और बढ़ गया है। जलस्तर चेतावनी बिदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। रामगंगा का जलस्तर भी तटीय इलाकों की चिंता बढ़ा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में कटान नहीं थम रहा है। इससे प्रभावित क्षेत्रों के लोग काफी परेशान हैं। गंगा का जलस्तर गुरुवार की शाम को 136.80 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा का जलस्तर 136.10 मीटर पर स्थिर रहा। यह चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रामगंगा और बढ़ने से तटीय गांवों में सताया डर नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधो से गंगा में भारी मात्रा में पानी पास किया गय...