गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई
हापुड़, मार्च 19 -- गंगा नगरी में अचानक पीछे से छोड़े गए जलस्तर में उछाल आ गया है। करीब 10 सेंटीमीटर की जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा किनारे पूजन करने वाले पुरोहितों में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद वह अपना अपना सामान एकत्र करने में लग गए। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा किनारे अनेक पुरोहित लोग पूजा पाठ आदि का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक गंगाजल में वृद्धि होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। गंगा का पानी वहां बने घाट में घुसने से पुरोहित परेशान हो गए। बता दें कि मैदानी क्षेत्र के अलावा पहाड़ों पर बारिश होने के बाद पानी छोड़े जाने के बाद यहां जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 196.50 चल रहा था जो 10 सेंटीमीटर बढ़कर 196.60 हो गया है।गंगा का जलस्तर बढ़ने से वहां काम करने वाले पुरोहितों को अपने सामान पीछे हटाने पड़ रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.