भागलपुर, सितम्बर 4 -- फोटो : भागलपुर। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार 11 बजे परिसर में करीब आधा फीट पानी आ गया। पानी से पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। प्रशासनिक भवन के पास भी पानी जमा हो गया है। गनीमत यह कि जन्माष्टमी के अवकाश के चलते परिसर में व्यक्तियों की आवाजाही नहीं है लेकिन शनिवार को काफी दिक्कत होगी। इस कारण विवि प्रशासनिक भवन के कर्मी सहमे हुए हैं। दरअसल, बाढ़ का पानी विवि में प्रवेश करने के एक फीट पानी भर जाता है, इस कारण विवि के निचले तल पर स्थित शाखाओं का कार्य प्रभावित हो जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टीएनबी कॉलेजिएट में शरण लेने पहुंचे बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, सीओ ने संभाला मोर्चा यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंगा समेत 10 नदियों में ...