गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- बीहट। विगत कई दिनों से गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को वृद्धि की रफ्तार में कमी देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 15 तथा बाया नदी के जलस्तर में 28 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार शुक्रवार की सुबह छह बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.64 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 42.31 मीटर दर्ज किया गया है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 88 तथा बाया नदी 43 सेमी ऊपर बह रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.