गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, खादर की फसलों में घुसा बाढ़ का पानी
बुलंदशहर, अगस्त 9 -- अहार क्षेत्र में रविवार को भी गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुई जलस्तर की वृद्धि रविवार तक जारी रही। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश का सीधा असर गंगा के जलस्तर पर पड़ रहा है। वहीं बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और मैदानी क्षेत्रों में गंगा ने बाढ़ का रूप लेना शुरू कर दिया है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा अपने निर्धारित दायरे से निकलकर आसपास के निचले इलाकों में फैलने लगी है। खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: 48 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर निचले खादर में खड़ी फसलों में भी पानी भरना शुरू हो गया है। इससे गंगा किनारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.