गाजीपुर, अगस्त 16 -- गाजीपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। रविवार सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 57.070 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में प्रति घंटे करीब दो सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। इससे गंगा किनारे के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय की ओर से जारी सूचना के अनुसार वर्तमान जलस्तर अभी बाढ़ के सामान्य स्तर से नीचे है। गाजीपुर में सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर निर्धारित है, जबकि 62.100 मीटर पर चेतावनी बिंदु और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु है। उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर निर्धारित किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में गंगा का उच्चतम बाढ़ जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- गंगा में फिर बढ़ाव, सरयू का घट रहा जलस्तर वर्तमान में जलस्तर सामान्य स्तर से करीब 2.836 मीटर नीचे ...