गंगापार, अगस्त 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। चौथी बार गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने के साथ ही तटीय इलाके के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों में भय व दहशत व्याप्त है। हर बार गंगा की बाढ़ से इन गांवों में काफी नुकसान होता है। गंगा के कछार व तटीय इलाकों में बसे लोगों में बार-बार गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिंता व्याप्त है। मांडा क्षेत्र के डेंगुरपुर, महेवा कला, बामपुर, उमापुरकला, चौकठा नरवर आदि तमाम गांव गंगातट पर हैं। हर साल गंगा में बाढ़ आने पर इन गांवों के तमाम मकान गंगा में समाहित हो जाते हैं। इस बार एक महीने में चौथी बार गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। चौकठा नरवर व डेंगुरपुर गांव में गंगातट पर पत्थर का बांध बनाने का काम अभी तक अपूर्ण होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। पिछले पांच छह वर्षों में उमापुर कला, नरवर चौकठा आदि गांवों के तट पर बसे दर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.