वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी। बनारस समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बुधवार शाम से फिर बढ़ने लगा। शाम चार बजे से ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटा की बढ़ोतरी शुरू हो गई। हालांकि गंगा अभी चेतावनी बिंदु से 8.16 मीटर दूर हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 61.96 मीटर पर था। तब तक बीते 24 घंटों के दौरान जलस्तर में 12 सेंमी की बढ़ोतरी हुई। शाम चार बजे तक जलस्तर स्थिर था। उसके बाद तेज बारिश की वजह से ढाई बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। छह बजे जलस्तर 62.10 मीटर जबकि रात आठ बजे 62.14 मीटर था। यह भी पढ़ें- मुंगेर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से 3.74 मीटर नीचे रात 8 बजे वृद्धि दर 1.5 सेंमी प्रति घंटा थी।कई घाटों की सीढ़ियां जलमग्नचौसट्टी घाट, ललिता घाट, मीर घाट, जानकी घाट, आनंदमयी घाट, दशाश्वमेध घाट समे...