गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, लोग चिंतित
भागलपुर, सितम्बर 5 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में दूसरी बार गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति फिर से उत्पन्न हो गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों के कई घरों को बाढ़ ने चपेट में ले लिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से सैकड़ों परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। क्षेत्र की स्थिति भयावह होती जा रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तिलकपुर ग्रामीण बैंक जाने वाला रास्ता सहित बैंक परिसर एवं ग्रामीण सड़क पर पानी बहने लगा है। इससे बैंक जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। निचले इलाके में पानी भरने के कारण तिलकपुर, महेशी, कल्याणपुर मोतीचक, शाहाबाद से सहित कई गांवों में जलभराव हो गया है。 यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रातबाढ़ से प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.