बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बीहट। शनिवार को 24 घंटे तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.660 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में रविवार की सुबह गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हाथीदह में गंगा का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से करीब 90 सेमी ऊपर है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग के प्रतिवेदन के अनुसार फिलहाल गंगा के जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिले हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.