गंगा के जलस्तर में कमी से राहत, घरों में पानी रहने से परेशानी बरकरार
कटिहार, सितम्बर 15 -- बरारी। काढ़ागोला गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी आने से बरारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित पंचायतों में लोगों की परेशानियां पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुई हैं। कई इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित है। प्रखंड के मोहना-चांदपुर बैशा गोविन्दपुर गुरुमैला बकिया सुखाय कान्तनगर सहित अन्य प्रभावित पंचायतों में कई परिवार अभी भी जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रिहायशी इलाकों से निकला बाढ़ का पानी, सामुदायिक किचन बंदबाढ़ की स्थिति घरों में पानी रहने के कारण लोगों को आवागमन भोजन पेयजल और दैनिक जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.