हापुड़, जुलाई 16 -- गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों के बाद कुछ कमी आई है। गंगा का जलस्तर आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गंगा के जलस्तर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 25 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। बुधवार को गंगा का जलस्तर 197.85 सेंमी के निशान पर था जो गुरुवार को 197.60 सेमी के निशान पर आ गया। बिजनौर बैराज का डिस्चार्ज भी करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। इससे 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद नयागांव, भगवंतपुर, चक लठीरा, गढ़ावली, नयाबांस समेत अन्य गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...