गंगा के जलस्तर में आज से आ सकती है कमी
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मानसून सीजन में दूसरी बार आई गंगा की बाढ़ से निचले हिस्से में पानी भरने लगा है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि रविवार दोपहर से पानी स्थिर है। गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार से कमी आने की प्रबल संभावना है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि सुल्तानगंज से लेकर कहलगांव तक गंगा का जलस्तर फिलहाल पूरी तरह स्थिर बना हुआ है। रविवार शाम से मुंगेर में पानी के बहाव की रफ्तार में भारी कमी दर्ज की गई है। जिससे सुल्तानगंज इलाके के तटीय इलाकों में कटाव और जलभराव का खतरा कम होने लगा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुल्तानगंज में लाल निशान 34.50 मीटर से 1.57 मीटर ऊपर 36.07 मीटर, भागलपुर में जलस्तर लाल निशान 33.68 मीटर से दो सेमी ऊपर 33.70 मीटर और कहलगांव में 31.09 मीटर से 92 सेमी ऊपर 32.01 मीटर पर गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.