गंगा के जलस्तर में आई कमी, सुल्तानगंज में सात,भागलपुर में तीन सेमी घटा
भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में गंगा के जलस्तर में आंशिक कमी आई है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि सुल्तानगंज में सात सेमी की कमी आई है। यहां गुरुवार शाम का जलस्तर 36.68 मीटर आंका गया। जबकि बुधवार को गंगा यहां 36.75 मीटर पर बह रही थी। भागलपुर में मात्र 3 सेमी की कमी दर्ज की गई। यहां दोपहर दो बजे का जलस्तर 34.57 मीटर पाया गया। बुधवार रात यहां का जलस्तर 34.60 मीटर था। कहलगांव के जलस्तर में दो सेमी की कमी पायी गयी। गुरुवार शाम जलस्तर 32.79 मीटर पाया गया। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार से गंगा का जलस्तर तेजी से घटेगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर धीमी गति से उतर रहे जलस्तर के कारण आमलोगों को बाढ़ के पानी में आने-जाने को विवश होना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.