गंगा के कटाव में 15 घर विलीन, 20 पर मंडरा रहा खतरा, तीन मंजिला मकान ध्वस्त
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- बिहपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद कटाव की रफ्तार तेज हो गई है। खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में अब तक 15 घर गंगा में विलीन हो चुके हैं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे फिर पांच घर गंगा की तेज धारा में समा गए। इनमें चार सगे भाइयों उदय मंडल, पुतुल मंडल, अविनाश मंडल और नरेंद्र मंडल का तीन मंजिला मकान भी शामिल है। मकान में खाद की दुकान भी चलती थी। इसके अलावा मंजन कुमार मंडल का घर भी गंगा में समा गया। लगातार उजड़ते आशियानों के बीच प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर के साथ 170 बोरी खाद भी गंगा में समाई यह भी पढ़ें- भागलपुर का यह VIDEO देखकर कलेजा फट जाएगा, बिहार में गंगा निगल रही ऊंचे-ऊंचे मकानघर और खाद नदी में समाए अविनाश मंडल ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.