अमरोहा, अगस्त 8 -- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की मढ़ैया में पांच किसानों की झोंपड़ियां गंगा की तेज धारा में समाने की सूचना पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। यहां रह रहे बाकी किसानों को सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की। तहसील क्षेत्र के गंगानगर, सतेड़ा की मढ़ैया, धोरिया की मढ़ैया और सिरसा गुर्जर की मढ़ैया गांव गंगा के टापू पर बसे हैं। बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर इन गांवों के लोगों को हर वर्ष परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि सिरसा गुर्जर की मढ़ैया के करीब 30 घरों में से बुधवार व गुरुवार को पांच किसानों की झोंपड़ियां गंगा की धारा में समा चुकी हैं। पानी घरों के ...