गंगा के कटान में उजड़ गया दो दशक पुराना जंगल, दो सौ बीघा वनभूमि प्रभावित
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के बाद उफान पर आई गंगा अब शांत हो गई है। अहार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के साथ गंगा का रौद्र रूप तो शांत हो गया, लेकिन करीब तीन सप्ताह तक चले बाढ़ और कटान ने क्षेत्र में तबाही के गहरे निशान छोड़ दिए हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन गंगा की धारा में समा चुकी है। वहीं, अहार क्षेत्र में स्थित रिजर्व वन भी इस बार गंगा के कटान की चपेट में आकर बुरी तरह उजड़ गया। तेज धारा ने वर्षों पुराने जंगल को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि देखते ही देखते विशाल पेड़ जड़ों समेत उखड़कर गंगा में बह गए。
गंगा के कटान का प्रभाव अहार के राजघाट गंगा घाट के आसपास वन क्षेत्र में गंगा ने बड़े दायरे में कटान किया है। यहां दो सौ बीघा से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.