फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- शमसाबाद, संवाददाता। गंगा के कटान से पैलानी दक्षिण गांव में ग्रामीण घबरा गये हैं। रात में उनकी नींद उड़ गयी है। घरों पर कटान का खतरा मंड़रा रहा है। एक ग्रामीण का आधा पक्का मकान गंगा में समा चुका है जिस तरह से कटान हो रहा है उसको लेकर ग्रामीण नजर रखे हुये हैं कि कहीं कोई बड़ा नुकसान न हो जाये। पैलानी दक्षिण गांव में गंगा का कटान जोर से हो रहा है। गांव के पास से गुजर रही गंगा की धार लगातार जमीन को काट रही है। कई घरों पर खतरा मंड़राने लगा है। बीती रात नजीव का आधा पक्का मकान गंगा में समा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ ही कटान भी तेजी से शुरू हो गया है। गंगा की धार सीधी आवादी की ओर बढ़ रही है। यदि ऐसे ही कटान चलता रहा तो कई लोग बेघर हो जाएंगे। ग्राम प्रधान जुबैर खां ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.