बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- गंगा के उफान से सरमेरा में बाढ़ के हालात गंभीर, जमींदारी बांधों पर बढ़ा दबाव चार दिन बाद भी हालात जस के तस, घटने की जगह बढ़ रहा जलस्तर पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ में 350 बीघे से अधिक की फसल डूबी फसल डूबने से टूटी किसानों की कमर, सता रही भविष्य की चिंता तटबंधों पर युद्धस्तर पर रखी जा रही बालू भरी बोरियां फोटो: बाढ़01 - सरमेरा के पेंदी गांव के घरों के बिल्कुल करीब पहुंचा गंगा नदी का पानी। सरमेरा, निज संवाददाता। नालंदा की पूर्वी सीमा पर गंगा नदी के बैकवाटर (लौटते पानी) ने हाहाकार मचा रखा है। चार दिन बीत जाने के बाद भी सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ के हालात जस के तस बने हुए हैं। राहत की कोई किरण नहीं दिख रही है, क्योंकि पानी घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। इससे पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ के जमींदारी बांधों पर पानी ...