बलिया, सितम्बर 2 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा का जलस्तर अपने उफान पर है। सदर व बैरिया तहसील के तीन दर्जन से अधिक बस्तियां बाढ़ की आगोश में आ चुकी है। इससे करीब पचास हजार की आबादी अब तक प्रभावित हो चुकी है। बाढ़ से छह प्राथमिक, एक उच्च प्राथमिक, तीन इंटर कालेज तथा एक महाविद्यालय भी प्रभावित हुए हैं। वहीं गंगा घाटों के डूब जाने से लोगों को शवदाह कराने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के शाहपुर के माधोपुर मरीचईया होते हुए रामदयाल ठाकुर के डेरा से नौरंगा तक आने वाली सड़क दो स्थानों पर कट गई है। इससे नौरंगा का यूपी और बिहार से सम्पर्क कट गया है। करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। उधर, बेयासी-गंगौली मार्ग डूबने से आवागमन बाधित हो गया है। इससे चार पंचायतों जवहीं, प्रानपुर, शिवपुर दियर व नौरंगा की आबादी प्रभावित है। ...