गंगा के अविरल-निर्मल स्वरूप का किया आवाह्न
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। गंगा दशहरा पर नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर अविरल गंगा-निर्मल गंगा की कामना से दुग्धाभिषेक किया। गंगा की आरती उतारी गई। शपथ लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्न किया गया। गंगा के जयघोष के बीच राष्ट्र ध्वज लहरा कर राष्ट्रीय नदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। नमामि गंगे टीम के महिला और पुरुष सदस्यों ने गंगा किनारे जल में सफाई कर लोगों से गंदगी न करने की अपील की। स्नान के लिए आए हजारों लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में हुए आयोजन में सारिका गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, पंकज अग्रहरि, अवधेश वर्मा, पूनम वर्मा एवं श्रद्धालु शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गंगा के अविरल-निर्मल स्वरूप के लिए किया आवाह्न यह भी पढ़ें- दामोदर- भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.