कटिहार, मई 3 -- सेमापुर,संवाद सूत्र बैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा स्वच्छता तथा लोगों के बीच जागरूकता का संदेश देने को लेकर गंगा आरती व पूजन किया गया। पुरोहित प्रमुख दिवाकर मिश्र के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की आराधना की। पूरा घाट "हर-हर गंगे" के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के दौरान गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। घाट पर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक एवं कचरा गंगा में नहीं डालने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा स्वच्छता और जागरूकता का संदेश: बैशाख पूर्णिमा पर काढ़ागोला घाट में पूजन व आरती जिला संयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.