गंगा की लहरों में समाया किशोर, गई जान
कौशाम्बी, मई 22 -- मां गंगा के बदनपुर घाट पर स्नान करते वक्त शुक्रवार सुबह एक किशोर गहरे पानी में समा गया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शोभना निवासी मनीष कुमार किसानी करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा हर्ष सिंह शुक्रवार सुबह गांव में ही रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ स्नान करने बदनपुर गंगा घाट गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से हर्ष गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे साथी चीख पड़े। शोरगुल सुन घाट पर मौजूद मछुआरों ने पानी में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- भीतरी के युवक की गंगा में डूबने से गई जान जाल लगाकर करीब घंटे भर बाद हर्ष का शव बाहर निकाला जा सका। बालक की लाश देख परिवारीजन दहाड़ मारकर रो पड़े। दिवंगत बालक तीन बहनों में इकलौता बेटा था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.