रिषिकेष, मार्च 8 -- टिहरी झील महोत्सव के तहत रविवार को गंगा में राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रोफेशनल और पर्यटक श्रेणी वर्ग की कुल 123 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में रेड चिल्ली कंपनी के सहदेव राणा की टीम प्रथम रही, जबकि पर्यटक श्रेणी में जीएमवीएन की टीम ने बाजी मारी। रविवार सुबह नौ बजे ईको टूरिज्म जोन कौड़ियाला-मुनिकीरेती के बीच ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक करीब आठ किलोमीटर के राफ्टिंग ट्रैक पर प्रतियोगिता शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे संपन्न हुई। प्रोफेशनल श्रेणी में 98 टीमों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 77 टीमें ही ट्रैक पूरा कर सकीं। वहीं पर्यटक श्रेणी की 25 टीमों में से 12 टीमें ही निर्धारित समय में खारास्रोत तक पहुंच पाईं। प्रोफेशनल श्रेणी में प्रथम स्थान रेड चिल्ली कंपनी के सहदेव राणा, द्वितीय स्थान नेचर रैपि...