गंगा की लहरों पर रोमांचित हुए विदेशी सैलानी, बियाडा घाट पर स्वागत
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने के कारण भागलपुर में पर्यटन का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को पटना के रास्ते भागलपुर पहुंचे आयरलैंड और लंदन के विदेशी सैलानियों को अपने अगले सफर के लिए बियाडा घाट से जहाज की यात्रा करनी पड़ी। विदेशी दल में लंदन के एक पुरुष व एक महिला सैलानी तथा आयरलैंड की एक महिला शामिल थीं। बियाडा घाट पर मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें सुरक्षित जहाज पर चढ़ाया और बैठने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई। पर्यटकों ने बताया कि वे भागलपुर और बांका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर जा रहे हैं। गंगा नदी में जहाज से यात्रा करने के अपने अनुभव को उन्होंने बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.