शाहजहांपुर, जून 21 -- मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव में घर के प्लास्टर कार्य के लिए गंगा नदी से मंगाई गई रेत में नर कंगाल मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार भूड़ा गांव निवासी अरबाज खां ने अपने मकान के प्लास्टर कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा नदी से रेत मंगवाई थी। रेत को घर के बाहर गिराने के बाद मजदूर उसे फावड़े से उठाकर घर के भीतर पहुंचा रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर का फावड़ा किसी कठोर वस्तु से टकराया। जब मजदूरों ने ध्यानपूर्वक देखा तो वहां रेत में मानव शरीर दिखाई दिया, जिससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी। यह भी पढ़ें- युवक की नृशंस हत्या, पोखर में सड़ा-गला शव मिला शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी ...